रुद्रपुर: मजदूरों की सिडकुल में न्यूनतम वेतनमान लागू करने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। डॉल्फिन मजदूर संगठन के आह्वान पर गांधी पार्क रुद्रपुर में मजदूर सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने एक स्वर से सिडकुल में न्यूनतम वेतनमान लागू किया जाने, ठेका अस्थाई सहित सभी मजदूरों को नियमानुसार बोनस दिलाए जाने की मांग उठाई। इसके अलावा ठेकेदारों के लाइसेंस का दुरुपयोग करने वाले कंपनी मालिकों और ठेकेदारों के खिलाफ सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने और ठेकेदारों के लाइसेंस को तत्काल निरस्त किया जाए।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में सिडकुल के तहत स्थापित कंपनियों में शासन द्वारा घोषित न्यूनतम वेतनमान का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। पंतनगर सिडकुल में डॉल्फिन ग्रुप की पांच कंपनियों के हजारों मजदूर इसकी मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। लेकिन शासन प्रशासन, श्रम विभाग को न्यूनतम वेतनमान के लिए उत्तराखंड शासन द्वारा जारी शासनादेश को लागू लागू नहीं करा पा रहा है।

इसके अलावा सिडकुल में ठेका और अस्थाई मजदूरों को नियमानुसार बोनस भी नहीं दिया जाता है। कंपनी के मालिकों की द्वारा संविदा श्रम अधिनियम 1970 और ठेकेदारों के लाइसेंस का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। स्थाई काम का स्थाई रोजगार और समान काम का समान वेतन भुगतान से संबंधित कानूनों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का घोर उल्लंघन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रमिक संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष गणेश मेहरा, शिवदेव सिंह, हरीश अधिकारी, कैलाश भट्ट, दलजीत सिंह, सुब्रत विश्वास, धीरज जोशी, ललित मटियाली समेत कई लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार