हल्द्वानी: बैंक्वेट हॉल के कमरे में मृत मिला कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बैंक्वेट हॉल में काम करने वाला एक युवक वहीं कमरे में रहता था। सोमवार सुबह वह कमरे में मृत अवस्था में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

लानाखेड़ा रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी महेश सिंह (32 वर्ष) मुखानी थाना क्षेत्र के पीलीकोठी स्थित एक बैंक्वेट हॉल का कर्मचारी था। वह पिछले पांच साल से यहीं नौकरी कर रहा था। मुखानी एसओ पंकज जोशी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में रविवार की रात वह अकेला ही कमरे में जाता दिखा। सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक अन्य कर्मचारी ने फोन से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महेश बेसुध पड़ा था। उसके पास कुछ गोलियां भी पड़ी थीं। परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

संबंधित समाचार