Kanpur News: बेरहम हुई जानलेवा प्रचंड गर्मी, 52 की मौत...32 लोगों ने लू व हीट स्ट्रोक की वजह से दम तोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में प्रचंड गर्मी का आतंक

कानपुर, अमृत विचार। लू के गर्म थपेड़ों ने जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि लू और हीट स्ट्रोक की वजह से सोमवार को कानपुर, बुंदेलखंड और आसपास के जिलों में 57 लोगों की मौत हो गई। बुंदेलखंड क्षेत्र में 32 लोगों ने लू व हीट स्ट्रोक की वजह से दम तोड़ दिया।

वहीं कानपुर में 18, कानपुर देहात में 1 और औरैया में 2, उन्नाव में 3 व फतेहपुर 1 लोगों की मौत हुई। लू की चपेट में आने से हमीरपुर में 17, महोबा और उरई में 3-3, चित्रकूट में 8 व बांदा में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि जिला प्रशासन लू से मौत होने से इंकार कर रहा है।

कन्नौज में पेड़ों पर बैठे पक्षी भी गर्मी से नीचे गिरकर मर गए। दोपहर में 14 किमी प्रति घंटा के वेग से गर्म हवाएं (हीटवेव) चलीं। दोपहर में जिलों में अघोषित कर्फ्यू जैसा नजारा दिखाई दे रहा था। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही मुंह बांधे निकलते दिखाई दिए।

कन्नौज में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कानपुर में अधिकतम पारा 45.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हमीरपुर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें- Kanpur Fire: KTL के वर्कशॉप और कुर्सी फैक्ट्री में लगी भीषण आग...15 कारें और लाखों का माल जलकर खाक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात