अयोध्या: जेष्ठ के अंतिम बड़े मंगल पर हनुमानगढ़ी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, देखें वीडियो
अयोध्या। अयोध्या हनुमान गढ़ी में आज जेष्ट माह के आखरी मंगल पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। यहां भक्त सुबह 3 बजे से ही हनुमान जी का दर्शन करने के लिए लाइन मे लग गए। इस समय मात्र प्रवेश द्वार से ही दर्शन चल रहा जिससे भीड़ को नियंत्रण करने मे प्रशासन के पसीने छूट रहे है। भीषण गर्मी में भी लंबी लंबी लाइन लगी है।

भक्तों की आस्था भीषण गर्मी पर भारी पड़ रही है। लोग नंगे पांव जलती जमीन पर खड़े होकर हनुमानजी के जयकारे लगते हुए आगे बढ़ रहे हैं। आज सुबह 3:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक भक्त दर्शन के लिए मंदिर के कपट खुले रहेंगे। साथ ही आज बड़े मंगल पर चौराहे के कोने-कोने पर हनुमान जी को श्रद्धा अर्पित करने के लिए भारी संख्या में भक्त लोग भंडारा सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ करके भी अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे है।
अयोध्या:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 18, 2024
जेष्ठ के अंतिम बड़े मंगल पर हनुमानगढ़ी में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब pic.twitter.com/dwrsJsGwIc
