रायबरेली: मिट्टी खनन का वीडियो बनाने पर ग्राम पंचायत सदस्य को मारी गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नसीराबाद/रायबरेली, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में जेसीबी से मिट्टी खनन का वीडियो बनाना ग्राम पंचायत सदस्य को पर दबंगों ने दौड़ाकर पीटा। उसके बाद जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उसके पैर में लगी। युवक ने प्रधान प्रतिनिधि सहित चार लोगों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के ग्राम कूढ़ा के उत्तरी छोर पर पनवरिया तालाब में जेसीबी से मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था। सुबह गांव का ग्राम पंचायत सदस्य बबलू पासी उस तरफ गया तो जेसीबी चलते देख वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाते हुए जेसीबी संचालकों ने देखा तो उसे लाठी डंडों से मारने पीटने लगे।

बबलू किसी तरह अपने घर की तरफ भागा तो बताते हैं कि दबंगों ने घर के पास उसके बांए पैर में गोली मार दी। परिजन उसे नसीराबाद थाने ले आए जहां पर प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह, सत्यम, शिवम व अमन के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है। सीओ वंदना सिंह ने बताया कि मुकदमा लिखा जा रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:-PM Modi: तीसरी बार देश की सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी आज शाम को आएंगे वाराणसी, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

संबंधित समाचार