हरिद्वार: दिनदहाड़े नकाबपोश दुकान में घुसे, दुकान स्वामी ने दिखाया दम तो हुए नौ दौ ग्यारह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाश लूट के इरादे से यहां स्थित एमके ज्वेलर्स में घुस गए। बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर बाहर खड़ा हो गया। दो दुकान में अंदर घुस गए और शटर नीचे डाल दिया। एक बदमाश ने कारोबारी को तमंचा दिखाते हुए डराया तो दूसरे ने तमंचे की बट से सिर पर हमला कर दिया, जिससे कारोबारी घायल हो गया। लेकिन फिर भी कारोबारी ने हिम्मत नहीं खोई। 

तभी दोनों बदमाश बाहर भागकर निकले और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। बदमाशों के पीछे-पीछे कारोबारी भी बाहर भागकर आया और तीनों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। इसके बाद कारोबारी ने जगजीतपुर चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल कारोबारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है और जल्द आरोपी हिरासत में होंगे।

संबंधित समाचार