जालसाली : फ्लैट दिलाने का झांसा देकर महिला से ऐंठे 7.70 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। पीजीआई थाना अंतर्गत जालसाजों ने महिला को फ्लैट दिलाने का झांसा देकर उससे 7.70 लाख रुपए ऐंठ लिए। इस सम्बन्ध में महिला ने सम्बन्धित थाने समेत मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ में तहरीर दी, बाबजूद इसके कहीं सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके बाद महिला ने पुलिस उपायुक्त पूर्वी (DCP) प्रबल प्रताप सिंह से मदद की गुहार लगाई। जिनके निर्देश पर पीजीआई पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ सुसगंत धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

वृन्दावन कालोनी, रायबरेली रोड निवासी इंदू ने बताया कि पड़ोसी महेंद्र कुमार के जरिए उनकी मुलाकात प्रापर्टी डीलर शैलेन्द्र कुमार से हुई थी। बातचीत के दौरान प्रापॅर्टी डीलर ने उन्हें कम दर में एक फ्लैट दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके एवज में जालसाज ने उसने एडवांस के तौर पर 7.70 लाख रुपए का भुगतान कराया था।

आरोप है कि बावजूद इसके उन्हें कब्जा नहीं मिला। दबाव देने पर प्रापॅर्टी डीलर ने उन्हें  फ्लैट दिलाने से साफ इनकार कर दिया। इस पर महिला ने उससे रुपये वापस मांगे तो वह धमकाने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने पीजीआई थाना और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। आहत होकर महिला ने पुलिस उपायुक्त पूर्वी से मदद की गुहार लगाई। जिनके निर्देश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें :- लखनऊ: इप्सेफ की सरकार से अपील-कर्मचारियों का न करें ट्रांसफर, कहा- चुनाव में नाराजगी के बाद भी नहीं किया कोई बड़ा आंदोलन

संबंधित समाचार