लखीमपुर खीरी: अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश...छप्पर-टिनशेड उड़े 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बारिश के कारण उमस भरी गर्मी से मिली राहत 

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार की देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। 

जिले में कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। भारी तपिश के कारण लोगों का सड़कों पर निकलना दूभर था। हालात यह थे कि सड़को पर शाम तक सन्नाटा पसरा रहता था। बुधवार की शाम करीब आठ बजे अचानक जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश होने लगी। आंधी इतनी तेज थी कि कई घरों पर पड़े छप्पर और टीनशेड तक उड़कर दूर जा गिरी। आंधी बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार