लखनऊ: मंगेतर को फोटो भेजकर तुड़वाई शादी, युवती को कई दिनों से परेशान कर रहा था युवक, एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कृष्णानगर इलाके में रहने वाली युवती को एक युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा था। उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। विरोध करने पर युवती की शादी तुड़वाने के लिए उसके मंगेतर के पास फोटो भेज दी। शादी टूटने के बाद युवती ने थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

कृष्णानगर निवासी युवती के मुताबिक आजादनगर निवासी कौशलेंद्र काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था। आरोपी ने युवती की कुछ फोटो भी हासिल कर ली। जिन्हें एडिट कर आपत्तिजनक फोटो बनाई। फिर युवती पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। बात नहीं मानने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। 

आरोपी की हरकतों से सहमी युवती ने फोटो डिलीट करने के बदले उसे कुछ रुपये भी दिए। इस बीच युवती की सगाई हो गई। यह बात पता चलने पर आरोपी ने फोन कर धमकी दी। फिर एडिट की गई फोटो युवती के मंगेतर को भेज दी। जिसकी वजह से युवती की शादी टूट गई। 

पीड़िता के मुताबिक सोमवार को वह मां के साथ क्लीनिक दवा लेने के लिए जा रही थी। रास्ते में कौशलेंद्र ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर धमकी देते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-AKTU: गुजरात में रची गई 120 करोड़ रुपए हड़पने की साजिश, महाराष्ट्र में खपाई रकम, 48 घंटे में निकाल लिए गए थे एक करोड़ रुपये

संबंधित समाचार