असम-मिजोरम सीमा मुद्दा: चार दिन बाद ट्रकों की आवाजाही शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आइजोल। असम और मिजोरम में टकराव के पश्चात अंतर्राज्यीय सीमा पर शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए दोनों राज्यों में सहमति बनी है। सहमति बनने के एक दिन बाद, आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों की आवाजाही चार दिनों के बाद फिर से शुरू हो गई है। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने …

आइजोल। असम और मिजोरम में टकराव के पश्चात अंतर्राज्यीय सीमा पर शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए दोनों राज्यों में सहमति बनी है। सहमति बनने के एक दिन बाद, आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों की आवाजाही चार दिनों के बाद फिर से शुरू हो गई है। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

शनिवार की रात दोनों राज्यों के लोगों के बीच झड़प के बाद से सीमा के दोनों किनारों पर फंसे हुए ट्रकों की आवाजाही गुरुवार सुबह से शुरू कर दी गई है। हालांकि मिजोरम के एक प्रमुख छात्र संगठन ने दोनों राज्यों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर नाकाबंदी शुरू की है। छात्र संगठन मिजो जिरलाई पावल (एमजेडपी) ने कहा कि उन्होंने बुधवार शाम से सीमा के पास मिजोरम के कोलासिब जिले के वैरेंगटे में नाकाबंदी शुरू कर दी है।

उन्होंने दावा किया कि असम के कछार जिले के लैलापुर के लोगों ने भी नाकाबंदी की है। संगठन के अध्यक्ष बी वनलालताना ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य मिजोरम के क्षेत्र की रक्षा करने के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकारों पर लंबे समय से चल रहे अंतर-राज्य सीमा विवाद को हल करने का दबाव बनाना था।

संबंधित समाचार