बाराबंकी: हार की वजहों को तलाशने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री सतीश शर्मा समेत अन्य नेताओं से जानी जमीनी हकीकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। भारत की सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण सीट फैजाबाद लोकसभा पर हारने से भाजपा आलाकमान निराश है। फैजाबाद में हार पर प्रदेश नेतृत्व ने मंथन शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी दरियाबाद विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत रामसनेही घाट के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुमेरगंज पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

इसमें विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक व राज्यमंत्री सतीश शर्मा और संगठन के अन्य स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पुरेडलई, बनीकोडर, देवीगंज और दरियाबाद मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की गई। इन सब से अलग-अलग बिंदुवार सवाल पूछे गए। इनके जवाब के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष ने हार की वजहों को तलाशने का प्रयास किया।

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, सुरेंद्र कौशल, रितेश शंकर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, देवेंद्र शुक्ला, दीपक कसौधन, रत्नेश सिंह, चन्द्र शेखर वर्मा और आकाश पांडे सहित चारो मंडलों के अध्यक्ष और कमेटी के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -NEET में धांधली के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता-अजय राय हिरासत में

संबंधित समाचार