10th International Yoga Day: अयोध्या में राम की पैड़ी पर हजारों साधकों ने किया योग, मंत्री-महापौर सहित कई लोग रहे मौजूद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। शुक्रवार को 10 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सरयू तट स्थित राम की पैड़ी पर हजारों साधकों ने एक साथ योगाभ्यास किया। गुप्तारघाट समेत कई स्थानों पर योगाभ्यास के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें जिले में करीब दो लाख से अधिक लोग शामिल हुए।

राम की पैड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, यहां महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नितीश कुमार और एसएसपी राजकरन नैयर, नगर आयुक्त संतोष शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ हजारों लोगों ने सामूहिक योग में शामिल हुए। इसके अलावा जनपद की सभी तहसीलों में भी योग का आयोजन का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

8 - 2024-06-21T150632.497

योगाभ्यास के एक-एक पल को तस्वीरों में कैद करने के लिए ड्रोन कैमरा लगाया गया था। जिससे फोटो एवं वीडियोग्राफी की गई। योग करने के लिए विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मियों के साथ-साथ उनके परिजन भी योग के लिए मैदान पहुंचे और योगा अभ्यास किया। डीएवी पब्लिक स्कूल कुमारगंज सहित तहसील क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में भी योगाभ्यास अमृत सरोवरों तथा खेल मैदानों में ग्राम प्रधानों की अगुवाई में ग्रामीणों द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें -International Yoga Day: एडीजी समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योग

संबंधित समाचार