शाहजहांपुर: चालक को आई झपकी, हाईवे पर पलटी स्कॉर्पियो...सात लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। केदारनाथ धाम से लौटते समय लखनऊ के सात लोग रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। चालक को झपकी आने से स्कार्पियो पलट गई, जिससे सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई है। 

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के स्कॉर्पियो से सात व्यक्ति केदारनाथ धाम से लखनऊ वापस अपने घर जा रहे थे, कि अचानक ड्राइवर को नींद आ गई, जिससे कारण अनियंत्रित होकर रोजा थाना क्षेत्र के चकभिटारा के पास स्कॉर्पियो पलट गई। जिससे गाड़ी में सवार लखनऊ के गोसाईगंज निवासी अनु वर्मा पुत्र कृष्ण कुमार वर्मा, मुकेश वर्मा पुत्र कमलेश वर्मा, अंकुर वर्मा पुत्र वीरेंद्र वर्मा, मोहित वर्मा पुत्र अखिलेश वर्मा, सौरभ यादव पुत्र दिनेश कुमार यादव, अभय पुत्र शिव शंकर, आदेश पुत्र गिरीश शर्मा घायल हो गए हैं। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गाड़ी से निकालकर तीन एंबुलेंस तथा पीआरबी के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। गाड़ी को खाई से निकाल कर पुलिस ने गुर्री चौकी भेज दिया। परिजनों को जानकारी दे दी गई।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: अपह्रत छात्रा को फेंकने के मामले में एसओजी ने पूर्व सभासद को हिरासत में लिया, थाने लाकर की पूछताछ

 

संबंधित समाचार