Kanpur Weather Today: बदली से लुढ़का पारा, जिले में बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने जताई यह आशंका...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। बदली और सूरज की आंख मिचौली से बीते सप्ताह की तुलना में पारा लुढ़का है। सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों से गर्म कानपुर मंडल को अभी पूरी तरह से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग जल्दी ही बारिश की संभावना जता रहा है। 

दिन में बदली के चलते अधिकतम तापमान बीते सप्ताह 45 डिग्री की तुलना में ज्यादा ऊपर नहीं गया। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर और आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। 

बिहार के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। कानपुर मंडल में शनिवार को तेज हवा के बीच बारिश की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। 

न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान 0.7 डि.से. नीचे गिरकर 26.6 डि.से. दर्ज हुआ। मौसम में नमी का स्तर भी बढ़ा है। अधिकतम नमी जहां 67 फीसद वहीं न्यूनतम 36 फीसद दर्ज हुई है। अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के साथ ही आंधी एवं गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार है। 

यह तापमान रहने की संभावना 

तिथि : अधिकतम : न्यूनतम 
22 जून : 37 डि.से. : 30 डि.से.
23 जून : 36 डि.से. : 31 डि.से.
24 जून : 35 डि.से. : 30 डि.से.

यह भी पढ़ें- Kanpur News: जीआईसी में नए सत्र से चलेंगी अंग्रेजी माध्यम की भी कक्षाएं; अब तक इतने बच्चों ने लिया प्रवेश...

 

संबंधित समाचार