रुद्रपुर: पत्नी की डिलीवरी के बहाने हड़पे 1.12 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल की कंपनी में कार्यरत महिला श्रमिक ने सहकर्मी पर पत्नी की डिलीवरी का बहाना बनाकर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप के जगतपुरा की रहने वाली सलोनी ने बताया कि वह व उसका भाई सिडकुल की एक कंपनी में काम करते है।

उनके साथ ही एक दंपत्ति भी कार्य करता है। आरोप था कि सहकर्मी सिडकुल कर्मी ने अपनी पत्नी की डिलीवरी के बहाने 1.12लाख रुपये मांगे और चार माह के अंदर वापस करने की बात कही थी। खुद के पास इतनी बड़ी रकम नहीं होने पर उसने अपनी बहन से नगदी लेकर आरोपी सिडकुल कर्मी को दी थी।

आरोप था कि आरोपी ने रकम लेते वक्त यह कहा था कि 1.12 लाख की देनदारी का जिक्र उसकी पत्नी से नहीं करे,क्योकि उसे दो बार अटैक आ चुका है। आरोप था कि रकम ले ने के बाद आरोपी सिडकुल कर्मी ने पैसा वापस नहीं किया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार