हैलो...बीएसए हरदोई बोल रहें हैं... सिरदर्द बनी अनचाही कॉल, टीचर का डिटेल पूछ कर बताया डिफाल्टर
हरदोई, अमृत विचार। हैलो...बीएसए हरदोई बोल रहें हैं...जी आप कौन,कुशीनगर से बोल रहीं हूं,श्यामू नाम के टीचर ने बैंक से लोनिंग कराई थी और अदायगी नही हुई, उसी टीचर का ट्रांसफर हरदोई हुआ है...उसकी डिटेल चाहिए। बीएसए के फोन पर कुछ इस तरह से आई कॉल अब उनके लिए सिरदर्द बन चुकी है। उधर से मिनट-मिनट पर कॉल की जा रही है। शनिवार को हद ही हो गई, कॉल करने वाली मैडम कुछ ज़्यादा ही बोल गई और कहा कि लोन की अदायगी होने तक इसी तरह कॉल आती रहेगी।
बीएसए वीपी सिंह शुक्रवार को अपने ऑफिस में सरकारी कामकाज निपटा रहे थे,उसी बीच उनके सीयूजी नंबर पर कॉल आई,जिसे बीएसए ने रिसीव किया। उधर से बोल रहीं मैडम ने खुद को बैंक इंपलाई बताते हुए कहा कि श्यामू नाम के टीचर ने उसकी बैंक से लोनिंग कराई थी,जिसकी अदायगी होने से पहले ही उसका ट्रांसफर हो गया। बीएसए ने इधर से पूछा कि इसमें वे क्या करें,मैडम बोली श्यामू को हरदोई ट्रांसफर हुआ है,उसका डाटा चाहिए। बीएसए बोले..ज़िले में 19 ब्लाक है,किस ब्लाक में पोस्टिंग हुई है,उसका नाम पता चले,तो बताया जा सकता है। लेकिन मैडम ने एक नही सुनी,शुक्रवार को देर रात तक कॉल करती रही,फिर शनिवार की सुबह से वही सिलसिला शुरु हो गया।
बीएसए ने कहा कि कुछ क्लू दें तो पता कराया जाए,लेकिन मैडम वही रवैया अख्तियार करते हुए हद से कुछ ज़्यादा ही बोल गई। बीएसए ने भी उन्हे उन्ही के अंदाज में जवाब दिया। बताया जा रहा है कि बीएसए साइबर सेल से इसकी शिकायत करने की बात कह रहें है।
ये भी पढ़ें -स्वाति मालीवाल पर हमले का मामला: कोर्ट ने बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत छह जुलाई तक बढ़ाई
