टनकपुर: पिकअप खाई में गिरने से चालक की मौत, एक घायल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोड़ी और बेलखेत के बीच स्थित भनारखोला के पास शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे पिकअप वाहन संख्या- यूके 06 सीडी-9253 दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक दानिश (24) पुत्र मोहम्मद नवीस अहमद, निवासी न्यूरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप वाहन स्वामी वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस द्वारा खाई में गिरे मृतक और घायल को ऊपर मार्ग में लाया गया। बताया जा रहा है कि वाहन मुर्गियां लेकर नानकमत्ता से लोहाघाट जा रहा था।

घायल वसीम (28) पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी न्यूरिया जिला पीलीभीत का प्राथमिक उपचार अमोड़ी के निजी क्लीनिक में करने के बाद उसे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। सिर में अधिक चोट लगने के कारण यहां चिकित्सकों ने वसीम को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह घटना घटी।

संबंधित समाचार