रुद्रपुर: चाकू दिखाकर लूटी बाइक और नगदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में चाकू दिखाकर बाइक और नगदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना था कि रात्रि को जन्मदिन की पार्टी में गया था। जब हथियारबंद युवकों ने घेर कर उसके साथ लूटपाट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड-आठ शिवनगर ट्रांजिट कैंप निवासी जय मंडल ने बताया कि वह सात जून की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे अपने दोस्त वेद प्रकाश के साथ बाइक संख्या यूके 06 बी बी 5270 से जन्मदिन की पार्टी से वापस लौट रहा था कि श्मशान घाट आजाद नगर मार्ग पर अचानक गौरव,शिप्पी,अंकित कुमार,देव उर्फ पुलपुलिया,अमित कुमार,दीपक सिंह,सागर और कोहनी ने उसे घेर लिया और धारदार चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

आरोप था कि आरोपियों ने डरा-धमका उसकी बाइक और दोस्त की जेब में रखी 3500 की नगदी लूट ली और हमला कर घायल कर दिया। आरोप था कि हमलावरों ने शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। अस्पताल में उपचार कराने के बाद पीड़ित ने थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार