प्रयागराज: आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोरांव/नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। यमुना नगर स्थित कपासी कला गांव में शनिवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब पशुपालक भैंस चराने नहर के पास गया था। 

जानकारी के मुताबिक कोरांव के कपासी कला निवासी कौसर अली पुत्र अख्तर अली घर से शनिवार शाम भैंस चराने के लिए निकला था। नहर के किनारे एक महुआ के पेड़ के नीचे कई चरवाहे एक साथ बैठे थे। अचानक बारिश होने लगी तो सभी चरवाहे पेड़ के नीचे से हट गए। लेकिन कौसर वहां से नही हटा।  अन्य लोगों ने उससे भी हटने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी और चपेट में जाकर कौसर अली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही उसके परिजनों को हुई, कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार उसका शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि कौसर का दो साल पहले निकाह हुआ था। पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके में ही रह रही थी। अभी  उसके बच्चे नही थे।


ये भी पढ़ें -Amrit vichar impact: श्रावस्ती में चला बुलडोजर, हटाया अवैध कब्जा

संबंधित समाचार