बहराइच: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा
बहराइच, अमृत विचार। जिले के फरदा त्रिकोलिया गांव निवासी एक विवाहिता की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस में ग्रामीणों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत फरदा त्रिकोलिया के मजरा परसौली निवासी रुबीना उर्फ (30) पन्नी पत्नी जावेद शनिवार सुबह घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक महिला के परिवार के लोगों का बयान दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की लाश फंदे से लटकने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें -सीतापुर: विशेष समुदाय परिवार ने अपनाया सनातन धर्म, बदले नाम
