बाराबंकी: धारदार हथियार से गर्दन काटकर युवक की हत्या
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरबटावन में रहने वाले बिजली मिस्त्री भरत वर्मा (25) की कल रात बेरहमी से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर …
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरबटावन में रहने वाले बिजली मिस्त्री भरत वर्मा (25) की कल रात बेरहमी से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 200 मीटर की दूरी मोहल्ला कमरिया बाग स्थित यंग स्ट्रीम कॉलेज के पीछे रोड के किनारे खून से लथपथ मिला।
आज सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने भरत का खून से लथपथ शव देखा तो सूचना परिजनों व पुलिस को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
