बहराइच: 60 किसानों के दल को उप कृषि निदेशक ने किया रवाना, अयोध्या मंडलीय गोष्ठी में होंगे शामिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। अयोध्या में आयोजित मंडलीय खरीफ खाद्यान्न उत्पादकता गोष्ठी में जिले के 60 किसानों का दल शामिल होगा। किसानों के दल को मंगलवार को कृषि भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

अयोध्या में मंडलीय खरीफ खाद्यान्न उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन 26 जून को होगा। इसके लिए मंगलवार को कृषि भवन बहराइच से उपनिदेशक कृषि टीपी शाही ने किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमार का अयोध्या में आयोजित गोष्ठी में किसान उन्नत तकनीक की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठाएं। साथ में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर उदय शंकर सिंह, उप संभागीय  कृषि प्रसार अधिकारी नानपारा सुधीर कुमार मिश्रा,  वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए, सुधाकर शुक्ला, पंकज कुमार, कुलदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: सर्राफा की दुकान पर आयकर का छापा, खंगाले दस्तावेज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता