लापरवाह मंडलायुक्तों की सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट, राजस्व मामलों में अनदेखी पर होगा एक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ गुड गवर्नेंस के लिए लगातार एक्शन ले रहे हैं। जिलावार समीक्षा के आधार पर लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई जारी है। सूत्रों के अनुसार सीएम योगी ने लापरवाह मंडलायुक्तों की रिपोर्ट तलब की है। लगातार समीक्षा के बाद यूपी के कई जिलों में राजस्व से जुड़ी मामलों में अनदेखी की शिकायत सामने आई है। जिसके बाद रिपोर्ट तलब कर अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी है। 

सूत्रों के अनुसार यूपी के अलीगढ़, अयोध्या, बस्ती, आगरा और विंध्याचल मंडल में राजस्व से बीते पांच साल में तकरीबन 8287 मामले पेंडिंग हैं। राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही पर रिपोर्ट तलब की गई है। मिली जानकारी के अनुसार 18 मंडलों में 4619 राजस्ववाद के मामले विचाराधीन हैं, 1 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष से काम के 1633 मामले लंबित हैं , 3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष से कम 1342 मामले लंबित हैं।

इसमें अलीगढ़, अयोध्या, बस्ती, विंध्याचल और आगरा मंडल में सबसे ज्यादा केस लंबित हैं। जबकि राजस्व वादों के निस्तारण की दिशा में  मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, सहारनपुर, चित्रकूट धाम का प्रदर्शन बेहतर पाया गया है। 

ये भी पढ़ें -International anti drug day: CM योगी ने की नशे से मुक्त होने की अपील, कहा-सुरक्षित और समृद्ध समाज का करें निर्माण

संबंधित समाचार