हल्द्वानी: अस्पताल का सब्जबाग दिखाकर नर्स से की शादी... नौकरी छुड़वाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अस्पताल का सब्जबाग दिखाकर एक युवक ने नहीं पहले महिला की नौकरी छुड़वाई और फिर शादी कर ली। ससुराल पहुंचने पर उसकी पोल खुली तो महिला पुलिस के पास पहुंच गई। 

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि वह शहर के एक बड़े अस्पातल में नौकरी करती थी। उसकी शादी बरेली के रहने वाले एक लड़के से हुई थी। शादी से पहले लड़के ने कहा था कि उसका अपना अस्पताल है और उसे यहां नौकरी करने की जरूरत नहीं है।

लड़की ने शादी कर ली और जब वह ससुराल पहुंची तो पता लगा कि अस्पताल पति के रिश्तेदार है और वो भी एक मामले में प्रशासन ने सील कर दिया है। जिसके बाद ससुराली उससे नौकरों की तरह बर्ताव करने लगे। महिला ने हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत की। अब मामला महिला समाधान केंद्र में है और दोनों पक्षों की काउंसिलिंग चल रही है। 

संबंधित समाचार