सुलतानपुर: घुमंतू महिलाओं ने हेडमास्टर की उड़ाई सोने की चेन, चलते वाहन में हुई घटना से लोगों में दहशत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लंभुआ/सुलतानपुर,अमृत विचार। ई-रिक्शा पर बैठकर स्कूल से घर आ रही प्रधानाध्यापक के साथ रास्ते में टप्पेबाजी कर कुछ महिलाओं ने उनकी सोने की चेन गायब कर दी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की। लंभुआ नगर पंचायत के विवेक नगर वार्ड की सरोज सिंह विकासखंड क्षेत्र के नरायनपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं।

 बुधवार को वह विद्यालय से ईरिक्शा पर बैठकर घर आ रही थीं। रिक्शे पर तीन महिलाएं एवं एक लड़की बैठी हुई थी। रास्ते में ब्लॉक रोड पर ई रिक्शा पहुंचा था तभी वह लड़की उल्टी करने का नाटक करने लगी।  प्रधानाध्यापिका अपने आप को कुछ असहज  महसूस की और लंभुआ में बरनवाल मेडिकल स्टोर के सामने ई रिक्शा से उतर गई। 

उतारने के बाद उन्होंने देखा कि उनके गले की चेन गायब थी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि ई-रिक्शा पर बैठी महिलाएं व लड़की ने ही उनकी सोने की चेन काटी है। सोने की चेन की कीमत लगभग एक लाख 25 हजार थी। कोतवाली प्रभारी अखंड देव मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढे़ं- लोकसभा अध्यक्ष का अंकुश सत्तापक्ष पर भी रहना चाहिए, निष्कासन जैसी कार्रवाई नहीं हो, अखिलेश ने ओम बिरला को दी बधाई

संबंधित समाचार