दुस्साहस : महिला सुरक्षा कर्मी से दुष्कर्म का प्रयास, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : मदेयगंज क्षेत्र निवासी महिला सुरक्षाकर्मी ने मकान मालिक व उसके साथियों पर दुष्कर्म के प्रयास व लाखों के गहने हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़िता के मुताबिक, वह अपने पति से अगल बेटी के साथ मदेयगंज में किराये के मकान में रहती हैं। आरोप है कि जब वह काम पर जाती हैं तो मकान मालिक व उसके साथी बेटी का प्रताड़ित करते हैं।

मकान मालिक के बेटों ने चार लाख के गहने भी हड़प लिए। विरोध करने पर आरोपी ने उनसे दुष्कर्म का प्रयास करते हैं। कई बार पीड़िता के नहाते व सोते समय कमरे में घुस कर छेड़छाड़ का प्रयास किया। 18 जून को सुबह 5 बजे आरोपी कमरे में घुसकर धमकी देने लगे।

अन्य किरायेदार के एकत्र होने पर भाग निकले। पीड़िता का आरोप है कि मदेयगंज थाने पहुंची तो सुनवाई नहीं की। आईजीआरएस पर शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी मकान मालिक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

छात्रा के मंगेतर को अश्लील फोटो भेजे, रिश्ता टूटा

लीगंज क्षेत्र में 12वीं की छात्रा को युवक द्वारा ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये हड़पने व शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी पर उनकी फोटो मंगेतर को भेजकर रिश्ता तुड़वाने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र निवासी पीड़िता ने प्रार्थना-पत्र दिया। बताया कि वह 12 वीं की छात्रा है। आकाश सोनकर से दोस्ती थी। कई बार साथ में घूमने गई। इस बीच आकाश ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच लीं। अब फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। विरोध पर मोबाइल व सोशल मीडिया अकाउंट पर उससे अश्लील बातें करने का भी प्रयास करता है।

पीड़िता का आरोप है कि उसे धमकी देकर पांच लाख रुपये भी हड़प लिए। इसके बाद उसकी आपत्तिजनक फोटो मंगेतर के पास भेज दिए। इससे रिश्ता टूट गया। परिजन जब आकाश के घर फोटो डिलीट कराने पहुंचे तो उसकी मां सीमा सोनकर व दो बहनों ने पिटाई कर भगा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कोर्ट से CM केजरीवाल को बड़ा झटका, तीन दिन की CBI रिमांड पर भेजा

संबंधित समाचार