सीतापुर: आपसी विवाद में पति-पत्नी ने खाया जहर, दोनों की मौत, 2 वर्ष पहले हुआ था विवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोद में थी 11 माह की बच्ची,  2 वर्ष पहले हुआ था विवाह

महोली/सीतापुर,अमृत विचार। कोतवाली इलाके में आपसी कहासुनी के बाद पति-पत्नी ने जहर खा लिया। इस दौरान गंभीर हालत में दोनों को महोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित दिया जबकि पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पत्नी ने भी बुधवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पति पत्नी की मौत का मामला क्षेत्र के कुंवरपुर गद्दी गांव का है। गांव के निवासी बुजुर्ग कमलेश कुमार ने बताया कि बुधवार को वह अपने खेत पर गए हुए थे। घर पर उनका बेटा आशीष (28) अपनी पत्नी उमा (25) के साथ था। दोपहर में उनकी करीब 11 माह की पोती की तबीयत बिगड़ गई। जिसको दिखाने दोनों पति-पत्नी डॉक्टर के यहां गए थे। वहां से वापस आने के बाद किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

इस पर दोनों ने जज्बाती होकर विषाक्त पदार्थ पी लिया। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में महोली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक ने पति आशीष को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी उमा की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बुधवार देर रात उपचार के बाद जिला अस्पताल में पत्नी उमा ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।बताया जाता है कि करीब दो वर्ष पहले आशीष का विवाह महोली कोतवाली क्षेत्र के उरदौली गांव से हुआ था। उनकी ग्यारह माह की एक बच्ची भी है। वारदात के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस दोनों के शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।

ये भी पढे:-यूपी के 60 हजार शिक्षकों को मिलेगी पुरानी पेंशन, लेकिन जानिए अभी कितना करना होगा इंतजार और क्या कहते हैं शिक्षक नेता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज