रुद्रपुर: दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में दुष्कर्म के आरोपी द्वारा मुकदमा वापस करने को लेकर मामी को धमकाने का मामला सामने आया है। जिसके खिलाफ पीड़िता ने लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही गिरफ्तारी नहीं होती है तो थाने के सामने धरना शुरू कर दिया जाएगा।

बुधवार को थाना ट्रांजिट कैंप के लोग पीड़िता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर रोष जताया। पीड़िता का कहना था कि उसके घर पर पड़ोसी युवक का आना जाना था। जो उसे मामी व उसके पति को मामा कहता था। आरोप था कि चोरी छिपे अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी ने उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म किया और जब उसने विगत दिनों थाना ट्रांजिट कैंप में दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कराया तो आरोपी ने घर पर बदमाश प्रवृति के लोगों को भेजकर डरा-धमकाना शुरू कर दिया, जबकि गंभीर मामले में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद आरोपी खुलेआम घूम रहा है।

उन्होंने बताया कि 24 जून को बयान दर्ज करने के दौरान आरोपी ने पति को इशारा कर बुलाया और बयान नहीं देने व मुकदमा वापस करने का दबाव बनाया। आरोप था कि मुकदमा वापस नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर बसंती मंडल, तरुण गाईन, असीत बाला, शेरू मंडल, संजय सरदार, दीपु मंडल, जगदीश दास, पप्पू तरफदार, सुजीत बछाड़, चंदन मंडल, सागर मंडल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार