Jalaun News: परिजन बने प्यार में अड़चन...ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

जालौन (कालपी), अमृत विचार। कथित प्रेम प्रसंग के चलते युवा प्रेमी और प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इस घटना से दो परिवारों में कोहराम गया। सूचना पर छौंक रेलवे ट्रैक पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की और दोनों शवों का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई के लिये भेज दिया।
     
जानकारी के अनुसार कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरदौली निवासी ब्रजलाल अहिरवार का 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार गांव में रहता था। बताते हैं कि मनीष का प्रेम प्रसंग 19 वर्षीय दीक्षा निवासी कैलिया से चल रहा था। दीक्षा उरई में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताते हैं कि दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों परिवारों ने यह कभी भी नहीं सोचा था कि दोनों इतना बड़ा कदम उठा लेंगे। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 26 जून को मनीष  घर से निकला था। वहीं रास्ते में उसे  दीक्षा भी मिल गई। दोनों झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक छौंक गांव के समीप पहुंचे और वहीं पर मनीष व दीक्षा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रेलवे विभाग से सुबह साढ़े पांच बजे सूचना मिलने के बाद कोतवाल नागेंद्र पाठक तथा ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। मनीष तथा दीक्षा के घर में मौत की खबर पहुंची तो सभी लोग स्तब्ध रह गए।

यह भी पढ़ें- Hamirpur: गोली मारकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट, हत्यारे पति को मिली उम्रकैद, भरना होगा इतने रुपये का जुर्माना...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ranji Semi-Finals: इकाना में रोमांचक रहा मुकाबला, राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक के दो विकेट पर 355 रन
औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन, युवाओं के लिए खुलेंगे नए करियर विकल्प
भारत आयेगें फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, द्विपक्षीय शिखर वार्ता में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर रहेगा जोर 
बजट में श्री अयोध्या जी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद को 150 करोड़ प्रस्तावित, जिले के आठ धार्मिक स्थलों का होगा जीर्णोद्धार
फिरोजाबाद को मिलेगी नई वैश्विक पहचान: उत्तर भारत का पहला आधुनिक आर्य गुरुकुल म्यूजियम 80 प्रतिशत तैयार