बरेली: रिटायर्ड दरोगा पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, महिला ने दर्ज कराई पति समेत पांच लोगों पर FIR

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: थाना बारादरी में महिला ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसके ससुर रिटायर्ड दरोगा ने उसे घर से निकाल दिया।

संजयनगर के अशोक विहार निवासी नेहा के मुताबिक उनकी शादी 17 दिसंबर 2023 को नई बस्ती थाना प्रेमनगर निवासी रजत के साथ हुई थी। उनके ससुर कृपाल सिंह रिटायर्ड दरोगा हैं। नेहा ने बताया कि शादी में उसके पिता ने आठ लाख रुपये से अधिक का सामान दिया था, लेकिन ससुर कृपाल सिंह, सास सरला देवी, ननद संतोषी, जेठ राहुल और पति रजत दहेज से खुश नहीं थे। 

वे लोग बुलेट बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। जब उन्होंने इन्कार किया तो सभी ने लाठी-डंडें से पिटाई की। उनके परिजनों ने उनका इलाज कराया। रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहने पर पति रजत समझौता करके उन्हें घर ले गए लेकिन दोबारा उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि ससुर ने कहा कि वह डंडे के दम पर तलाक करा देगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: भरभरा कर गिरी पूर्व प्रधान के मकान की दीवार, पत्नी और चचेरे भाई की मौत

संबंधित समाचार