मई में ही कर दी थी धान की रोपाई, निकल आईं बालियां
तारून/ अयोध्या, अमृत विचार। माह जून में बरसात न होने से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। जहां एक तरफ किसान इंद्र देवता की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं कि बरसात हो तब धान की रोपाई किया जाए। जिनके पास निजी साधन हैं, वे किसान अपने धान की रोपाई शुरू कर दी है। सिंचाई का साधन न होने से काफी किसान मायूस हैं, वहीं पर विकास खंड तारून अंतर्गत ग्राम सभा फखरपुर में प्रगतिशील किसान कमलेश वर्मा ने धान की लहलहाती फसल की पैदावार कर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। उनके खेत में धान की बालियां निकल रही हैं।
उन्होंने बताया कि 29 मार्च को धान की बेरन डालकर 1 मई को दो बीघा धान की रोपाई कर दी थी। पिछले वर्ष कन्हैया किस्म का धान लगाया था, अच्छी पैदावार मिली थी, इसी धान से बेरन डाला था, पिछले वर्ष गांव के किसान राम बुझारत ने ऐसे ही अगैती खेती किया था, उन्हीं को देखकर प्रेरणा मिली।
ये भी पढ़ें -नबी की शान में गुस्ताखी हरगिज़ बर्दाश्त नहीं :मुफ्ती अशरफ जिलानी अजहरी
