Banda: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत, तीसरा गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

खेत की जोताई करते समय पेड़ के नीचे खड़े हुए थे सभी लोग

बांदा, अमृत विचार। शुक्रवार को हुई तेज बारिश और गरज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें सीएचसी से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।  एसडीएम ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। 

पैलानी थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी गोविंद सिंह (32) पुत्र रामधनी सिंह अपने किसान शिवशरण सिंह (28) पुत्र रामसुफल सिंह, मानसिंह (50)पुत्र गंगा सिंह और रामवीर सिंह शुक्रवार की शाम अपने खेतों में जोताई व अन्य कार्य करने गए थे। देर शाम जोरदार बारिश होने लगी। 

गोविंद,शिवशरण व मान सिंह तीनों आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। जबकि रामवीर सिंह दूर खड़ा हो गया। इसी बीच जोरदार गरज के साथ बिजली गिर गई। इसमें गोविंद, शिवशरण की मौके मौत हो गई। मानसिंह गंभीर रूप से झुलस गया।आसपास के खेतों में मौजूद लोगों ने गंभीर हालत में मानसिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पैलानी आनंद कुमार, नायब तहसीलदार वेद प्रकाश नै दिवंगत किसानों के परिजनों को समझाते हुए आर्थिक मदद दिलाने में मदद करने की बात कही। परिजनों  ने बताया कि दिवंगत किसान गोविंद के एक पुत्र व एक बेटी है। उनके पास कुल करीब 12 बीघा जमीन है। जबकि शिवशरण तीन भाइयों में मंझला होने के साथ अविवाहित था। उनके पास कुल करीब 24 बीघा जमीन है। गोविंद की पत्नी कल्पना समेत दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: युवती बोली- रिश्तेदार बना रहे धर्मांतरण का दबाव, थाने में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का हंगामा, जांच में यह सच आया सामने...

 

संबंधित समाचार