बहराइच: चौकी से 100 मीटर की दूरी पर मानव कंकाल मिलने से हड़कंप   

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कंकाल पुराना होने के चलते महिला और पुरुष की नहीं हो सकी जानकारी

बहराइच, अमृत विचार। शहर के भिनगा रोड पर आसाम चौकी से 100 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में मानव कंकाल पड़ा मिला। कंकाल महिला या पुरुष की है, इसकी पहचान नहीं हो सकी है। दरगाह थाना क्षेत्र के आसाम चौकी से 100 मीटर की दूरी पर आलू स्टोरेज स्थापित है। स्टोरेज के बगल में काफी मात्रा में झाड़ियां स्थित है। झाड़ियों में शुक्रवार शाम को मानव कंकाल दिखा। जिस पर मौके पर चौकी की पुलिस पहुंची।

पुलिस ने दरगाह निवासी रवि उल्लाह को बुलवाया। इसके बाद उससे कंकाल उठवाया। इसके बाद पुलिस ने कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कंकाल पुराना है। जिसके चलते पहचान ने दिक्कत हो रही है। लेकिन प्रथम दृष्टया किसी व्यक्ति का कंकाल दिख रहा है।

ये भी पढे़ं : T20 WC : राहुल द्रविड़ बोले- 12 महीने में तीन फाइनल हमारी निरंतरता की बानगी, उम्मीद है इस बार किस्मत साथ देगी

संबंधित समाचार