सीतापुर: नीम पेड़ की डाल गिरने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

चाट पर ठेला लगाने के दौरान अचानक गिरी डाल

कमलापुर/सीतापुर,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के थानापट्टी गांव में नीम के पेड़ की डाल टूटकर गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। डाल गिरने से पेड़ के नीचे ठेला लगाये व्यक्ति सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में विधिक कार्यवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव में एक चाट की दुकान पर चाट खा रहे युवक रोहित पुत्र रामस्वरूप उम्र 22 वर्ष निवासी थानापट्टी व चाट का ठेला लगाए बाबू पुत्र मनोहर उम्र 35 वर्ष के ऊपर पुराने नीम के पेड़ की एक डाल टूट कर गिर गई। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा दोनो की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जहां पर आज सुबह रोहित पुत्र रामस्वरूप की मृत्यु हो गई जबकि बाबू पुत्र मनोहर का पैर फैक्चर होने से जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी प्राप्त हुई है रोहित ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में विधिक कार्यवाई की जा रही है।

 

ये भी पढे़ं- NEET-UG प्रश्नपत्र लीक मामले में CBI ने गुजरात में सात स्थानों पर की छापेमारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात