अयोध्या: हैदर मेंहदी ताजिया दरान कमेटी के अध्यक्ष और मोनू मिर्जा सचिव बने
अयोध्या, अमृत विचार। राठ हवेली की फैयाज साहब मस्जिद में शनिवार रात ताजिया दरान कमेटी की वार्षिक बैठक हुई। जिसमें कन्वीनर अशफाक हुसैन जिया ने बैठक की अध्यक्षता कर रहे मिर्जा सादिक हुसैन के आदेश से पुरानी कमेटी को भंग किया।
कन्वीनर अशफाक हुसैन जिया ने बैठक में खुला प्रस्ताव रखा कि अगर किसी को इस कमेटी में कोई पद जिम्मेदारी चाहिए हो तो बताए। लेकिन कोई सामने नहीं आया और पुरानी ही कमेटी को दोबारा बरकरार रखा गया है। कमेटी का एक बार फिर से हैदर मेहंदी एडवोकेट को अध्यक्ष और सचिव के लिए मोनू मिर्जा को जिम्मेदारी दी गई है। उपसचिव सैफी कमर एडवोकेट तथा कन्वीनर अशफाक हुसैन जिया का नाम पर सभी ने मोहर लगा दी। बैठक में मिर्जा सादिक हुसैन, पार्षद सलमान हैदर, मौलाना जफर अब्बास, तहा आब्दी, सैयद परवेज हुसैन, बिलाल अब्बास, जाकिर हुसैन नजमी और शाहिद, वसीम हैदर, जिग्गू भाई, साहबे आलम, शहाब अली, रजा, अंजुमन मासूमिया के सेक्रेटरी आमिर अली अज्जू समेत बड़ी संख्या लोग शामिल रहे। बैठक में मोहर्रम के दौरान होने वाली समस्याओं का भी जिक्र किया गया। कहा गया कि हम लोग इस तरह से मोहर्रम मनाएं कि किसी दूसरों को तकलीफ ना हो और उनके दिल को ठेस न पहुंचे। हम उन्हीं के मिशन को आगे बढ़ाते हुए मुहर्रम मनाएं और दूसरे धर्म का भी ख्याल रखें।
वक्ताओं ने कहा कि अयोध्या की धरती हमेशा अमन और चैन के लिए जानी जाती है। एकता और भाईचारे का संदेश पूरी दुनिया में इसी धरती से जाता है तो इस बार भी हम सब शासन प्रशासन का सहयोग करें।
ये भी पढ़ें -गोंडा: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक समेत दो घायल
