रुड़की: बदमाशों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, पांव में लगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुड़की, अमृत विचार। भगवानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी गौरव कुमार की शादी 15 जुलाई को है। वह अपने दादा जगत सिहं के साथ अपनी शादी के कार्ड देने के लिए इकबालपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह इकबालपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।

गोली गौरव पांव में लगी। जिससे वह घायल हो गया।विज्ञापनकातिल मां की हैवानियत: बेटी का गला दबाते समय छटपटाहट भी उसे झकझोर न सकी, प्रेमी ने पकड़ लिए थे हाथ-पांवगोली चलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले कौन लोग थे, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित समाचार