हल्द्वानी: ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप, बहू ने दर्ज कराया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पति से दूरी का फायदा उठाते हुए ससुर ने बहू से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने अपने पति से शिकायत की, लेकिन पति ने उसका साथ नहीं दिया। जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

हल्द्वानी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2021 को वार्ड नंबर छह पौड़ी चुंगी बद्रीनाथ मठ के पास श्रीनगर पौड़ी व हाल हल्द्वानी निवासी अनमोल सिंह से हुई थी। शादी के बाद पति उसे अपने कार्यस्थल रामनगर ले गया। आरोप है कि वह पति के करीब जाने की कोशिश करती रही, लेकिन पति ने उससे दूरियां बनाता रहा।

इसका फायदा उसका ससुर इंदल सिंह उठाने लगा। अकेले में उसके साथ कई बार छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। शिकायत पर पति ने उल्टा महिला को ही फटकार लगा दी और घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है।

संबंधित समाचार