एनआईए का छापा : यमुनापार के बारा क्षेत्र में प्रधानों समेत कई से हुई पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बारा/नैनी, अमृत विचार। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को यमुना नगर के बारा क्षेत्र स्थित जसरा और जगदीशपुर में छापेमारी की। एक ग्राम प्रधान सहित कई लोगों से पूछताछ की। एनआईए के सर्च ऑपरेशन से लोगों में खलबली मची रही। बताया गया है कि एनआईए की टीम एक मामले की जांच कर रही है।

उसी में कुछ इनपुट मिलने के बाद रविवार को दिल्ली से एक टीम यहां आई। इसके बाद घूरपुर, लालापुर और बारा थाने की पुलिस के साथ संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

कुछ मकानों में तलाशी ली गई और ग्राम प्रधान सहित कई से पूछताछ की गई। इस कार्रवाई से लोगों में खलबली मची रही। किस मामले में एनआईए यहां आई थी, इसके बारे में पुलिस अधिकारी जानकारी देने से कतरा रहे हैं

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : संदिग्ध परिस्थतियों में पांच वानरों की मौत, विसरा सुरक्षित

संबंधित समाचार