रामनगर: करैत को रेस्क्यू करने गए युवक को गंवानी पड़ी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। विकास खंड के अंतर्गत ग्राम चिलकिया क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की सांप को रेस्क्यू करने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। रामनगर में चार दिन के भीतर सांप के डसने के चलते तीसरी मौत हुई है। चिल्किया का रहने वाला 21 वर्षीय अल्ताफ को सुबह किसी के घर में सांप होने की सूचना मिली थी इस दौरान सांप ने अल्ताफ को डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गौरतलब है  कि अल्ताफ का परिवार लंबे समय से सांपों का रेस्क्यू करने का काम करता चला रहा है। चार दिन पूर्व ग्राम पीरूमदारा क्षेत्र में भी दो मासूम भाई बहनों की सांप के डसने से मौत हो गई थी यह परिवार मध्य प्रदेश से यहां मजदूरी करना आया था मृतक अल्ताफ के चाचा तालिब ने बताया कि उसने ही अपने भतीजे को सांप का रेस्क्यू करने के लिए भेजा था। उसका कहना था कि उसके भतीजे को करैत सांप ने रेस्क्यू करने के दौरान काट लिया।

संबंधित समाचार