अयोध्या: मारपीट और छेड़छाड़ के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की अयोध्या कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के आसिफबाग में हुए मारपीट और बवाल के मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान किया है। शनिवार को क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश राय ने बताया कि अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के आसिफबाग मोहल्ले में एक मारपीट और …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की अयोध्या कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के आसिफबाग में हुए मारपीट और बवाल के मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान किया है।

शनिवार को क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश राय ने बताया कि अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के आसिफबाग मोहल्ले में एक मारपीट और बवाल का मामला हुआ था। प्रकरण में बवाल, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, गंभीर रूप से घायल कर देने और आबरू के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

उन्होंने बताया कि डीआईजी/ एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अयोध्या कोतवाली पुलिस ने आरोपियों दशरथ वर्मा और उनके पुत्रों प्रमोद वर्मा व मनोज वर्मा निवासी पाठकपुर आसिफबाग कोतवाली अयोध्या को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों का चालान किया है।

संबंधित समाचार