रुद्रपुर: बिजली चोरी मामले में 13 उपभोक्ताओं पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। यूपीसीएल और विजिलेंस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 13 उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ लिया। साथ ही सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत करवाया है। उपखंड अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 26 जून को उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड अंशुल मदान, अवर अभियंता शुभम कुमार और सहायक अभियंता सतर्कता हल्द्वानी के अमित चंद्र आर्य की मौजूदगी में छापेमारी टीम ने सबसे पहले विद्युत चोरी के खिलाफ मुहिम चलाते हुए फाजलपुर महरौला में चेकिंग शुरू की। यहां टीम ने अफरोज खान के घर पर 2.598 किलोवाट, तराई बिहार निवासी रूकसाना 0.880 किलोवॉट, नवाब दुला 1.084 किलोवॉट, नूरी खान 2.2 किलोवाट, उस्मान अली 0.908 किलोवाट, राशिद 2.515 किलोवाट, फरहीन फरहीन अंसारी निवासी केएसबी कॉलोनी 3.154 किलोवाट, विवेक पाल 0.449 किलोवाट, संतराम 0.324 किलोवाट, दीपक कुमार निवासी प्रीत विहार कॉलोनी 3.033 किलोवाट, मुकेश कुमार निवासी पशुपति नाथ सिंह ब्रहादेव कॉलोनी के घर पर 2.8 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी।

इसके अलावा गरिमा रस्तोगी निवासी ग्रेटर कैलाश कॉलोनी के यहां 2.885 किलोवाट, सावित्री निवासी सन सिटी कॉलोनी के वहां 3.168 किलोवाट, विमला 1.077 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गयी। जिस पर टीम ने विद्युत कनेक्शन काटते हुए केबिल को सील कर दिया। जवाब नहीं देने पर उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड अंशुल मदान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार