लखनऊ: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आशियाना क्षेत्र में कपड़ा शोरूम के मैनेजर द्वारा शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शादी से मुकरने पर पीड़िता के प्रार्थना-पत्र पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक, सुल्तानपुर की रहने वाली युवती ने बताया रुचिखंड स्थित कपड़े के शोरूम में काम करती थी। जिसमें आशियाना निवासी संतोष मौर्या मैनेजर तैनात था। 

संतोष ने युवती से दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसा लिया। मिलने के बहाने बुलाकर संबंध बनाए। विरोध करने पर शादी का वादा किया। इसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया। इस बीच युवती को पता चला कि संतोष शादीशुदा है। पोल खुलने पर पीड़िता से मारपीट करके गहने, नकदी व क्रेडिट और डेबिट छीनकर भगा दिया। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच में मिले तथ्य के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर: बैंक कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता