हल्द्वानी: मीरगंज बरेली से खरीद कर हल्द्वानी बेचने आया था स्मैक, जेब में प्रेस कार्ड भी मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय न्याय संहित की नई धाराओं के तहत पुलिस ने बरेली के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लाखों रुपये की स्मैक और जेब से प्रेस कार्ड बरामद हुआ है। नए नियमों के तहत पुलिस ने पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी कराई है। 

पुलिस के मुताबिक सिंगरा मीरगंज बरेली उत्तर प्रदेश निवासी प्रेमपाल पुत्र शिवचरन पेशेवर स्मैक तस्कर है। बीती 3 जुलाई को उसने मीरगंज के एक और तस्कर ताहिर से स्मैक खरीदी। इस स्मैक का सौदा उसने हल्द्वानी में रहने वाले आनंद से किया। वह स्मैक लेकर हल्द्वानी पहुंचा तो पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे क्रियाशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया।

नए नियमों के तहत वीडियोग्राफी हुई और तलाशी लेने पर उसकी जेब से 47. 27 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके साथ ही उसके पास से दो अलग-अलग प्रेस कार्ड बरामद हुए। बताया जाता है कि पुलिस से बचने के लिए वह जेब में प्रेस कार्ड रखता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार तेवतिया, हेड कांस्टेबल हेमन्त सिंह, कांस्टेबल अनिल जौहरी व चंदन सिंह नेगी थे।

संबंधित समाचार