Kanpur Weather Today: शहर में रुक-रुक कर होगी बारिश, रहेगी उमस...मौसम विभाग का ये है अनुमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहर में रुक-रुक कर होगी बारिश, रहेगी उमस

कानपुर, अमृत विचार। शहर में शनिवार तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। यह भी बताया कि पूरे कानपुर मंडल में बादलों की वजह से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 

शहर में शुक्रवार भोर हुई बारिश के बाद सुबह मौसम सुहाना रहा। दोपहर तक हवा की धीमी रफ्तार के साथ उमस बढ़ी। सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। शहर में 44.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बताया कि मंगलवार तक शहर में हल्के बादल छाए रहने के कारण 8 जुलाई तक तेज हवाओं व गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर मध्यम से भारी वर्षा होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur Murder: दिनदहाड़े स्टैंड संचालक की गोली मारकर नृशंस हत्या...उस्मानपुर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर वारदात

संबंधित समाचार