हल्द्वानी: लड़की ने पिटवाया, युवकों ने बंधक बनाकर दांत तोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लड़की के कहने पर कुछ लोगों ने एक युवक को कांग्रेस नेता के दफ्तर में बुलाकर बंधक बना लिया। उसे बुरी तरह पीटा और दांत तोड़ दिया। घायल की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पुलिस को दी तहरीर में ऊंचापुल मुखानी निवासी महेश पुत्र हयात सिंह ने लिखा, बीती 12 मई को उसके पास राहुल रावत का फोन किया और हनुमान मन्दिर स्थित एक कांग्रेसी नेता के कार्यालय में बुलाया। वह शाम करीब सात बजे अपने दोस्त दिपेन्द्र रावत के साथ पहुंचा।

उस वक्त कांग्रेसी नेता के दफ्तर में राहुल रावत, सुशील कनवाल और शुभम भण्डारी मौजूद थे। उक्त लोगों ने कहा, तू ब्लॉक के पास रहने वाली अर्चना पांडे को फोन और व्हाट्सएप मैसेज करता है। यह कहते ही उक्त लोगों ने हाथापाई शुरू कर दी। दफ्तर का शटर बंद कर बंधक बना लिया और पीट-पीट कर दांत तोड़ दिया।

शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने मेरी जान बचाई। आरोपी घर से बाहर निकलने पर महेश को जान से मारने कि धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि अर्चना पांडे के कहने पर उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार