बहराइच: ड्यूटी के दौरान बन्दर के साथ बनाई रील, छह स्टाफ नर्स निलंबित
बहराइच, अमृत विचार। मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्सों ने ड्यूटी के दौरान बंदर के साथ रील बनाकर इसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो प्राचार्य तक पहुंचा तो उन्होंने कड़ी कार्रवाई करते हुए छह स्टाफ नर्स को निलंबित कर दिया। साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश भी जारी कर दिया है।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला जिला अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में स्टाफ नर्स अंजली, आंचल शुक्ला, किरन सिंह, प्रिया, पूनम पांडे और संध्या सिंह की तैनाती है। इन सभी ने 5 जुलाई को ड्यूटी के दौरान महिला अस्पताल में बंदर को कपड़े पहना कर उसके साथ रील बनाई थी। इस रील को उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रील की वीडियो प्राचार्य डॉ संजय खत्री के पास पहुंची, जिसके बाद उन्होंने सभी छह स्टाफ नर्सों को निलंबित कर दिया है। प्राचार्य का कहना है कि इससे मेडिकल कॉलेज की छवि खराब हुई है।
बहराइच : ड्यूटी के दौरान बन्दर के साथ बनाई रील, 6 स्टाफ नर्स निलंबित
— Amrit Vichar (@AmritVichar) July 9, 2024
महिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्सों पर प्राचार्य ने की कार्यवाई
मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में तैनाद स्टाफ नर्सो ने ड्यूटी के दौरान बंदर के साथ रील बनाकर इसे वायरल कर दिया#Bahraich #UtttarPradesh… pic.twitter.com/wWPAhuYNtG
