काशीपुर: छेड़छाड़ का विरोध करने पर किया जानलेवा हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पिता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में खड़कपुर देवीपुरा निवासी रविन्द्र सिंह ने कहा कि 08 जुलाई 2024 को उसका पुत्र मोनू अपनी बहनों के साथ बुक सेलर से किताबें लेने वैशाली कॉलोनी जा रहा था। खड़कपुर देवीपुरा में ही मास्टर नाई की दुकान के पास पहले से खड़े अंकुश व अभिषेक व संजीव ने उसकी पुत्रियों पर गंदे कमेन्ट किए। मोटरसाइकिल रोककर उसके पुत्र मोनू ने विरोध किया तो इन तीनों ने गालियां देनी शुरु कर दी।

मना करने पर तीनों ने जान से मारने की नीयत से मोनू के सिर पर लोहे के कड़े से वार किया। आरोप है कि अंकुश ने मोनू के सिर में ईंट मारी। जिससे मोनू का सिर फट गया और गंभीर चोंटें आईं। मोनू को बेहोशी की हालत में छोड़कर तीनों वहां से फरार हो गए। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार