अयोध्या: गांव में सफाई न होने से भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली/अयोध्या, अमृत विचार। विकास खंड मवई के मांजनपुर गांव में साफ सफाई की अव्यवस्था को लेकर भड़के ग्रामीणों ने विकास खंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मालूम हो कि मोहर्रम में ताजिया निकलना है। लेकिन ताजिया निकलने वाले मार्गों पर कीचड़ और गंदगी का अंबार है। इसी को लेकर विकास खंड कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की। 

गांव के मो शाहिद ने कहा कि मोहर्रम में जुलूस के सभी रास्तों पर कीचड़ है। भारी संख्या में जुलूस देखने वालों की भीड़ रास्ते पर इकट्ठा होती है। गांव की साफ सफाई नहीं हुई और रास्ते पर मलबा जमा है। ग्राम प्रधान पर विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को माग पत्र सौंपा। खंड विकास अधिकारी ने बताया की मुहर्रम के जुलूस के पहले सफाई के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें:-अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, लेकिन इस वजह नहीं हो सकेंगे रिहा

संबंधित समाचार