बरेली: शिक्षा और जागरूकता से ही संभव है नशा मुक्ति का मार्ग, जागरूकता फैलाने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ फार्मेसी और फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज में गुरुवार को नशा रोकथाम पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। असिस्टेंट प्रो. सुजाता कटियार ने बताया कि नशा मुक्ति का मार्ग शिक्षा और जागरूकता से ही संभव है। इसको लेकर उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र कनौजिया ने समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामाजिक संज्ञान के महत्व को बताया। संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बबीता शर्मा और अंकित कुमार ने किया। वहीं नशा रोकथाम करने के लिए सभी को शपथ दिलाई गई। अंत में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. लता अग्रवाल ने सभी को बधाई दी और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रेरित किया। स्वर्णिमा सिंह, शुभांगी तिवारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: बारिश के बीच जिले में फिर से डेंगू की दस्तक, एडी हेल्थ संक्रमित

संबंधित समाचार