Fatehpur Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर चालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप...जांच में जुटी पुलिस
फतेहपुर में ट्रैक्टर चालक की मौत से परिजन बेहाल
फतेहपुर, अमृत विचार। गाजीपुर थानाक्षेत्र के ग्राम गंम्हरी में शनिवार रात में खेतों में जुताई करने गए ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मृतक की मां सविता ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे बेटे सुरेन्द्र को गांव का ही ननकू खेत जोतने के लिए अपने साथ ले गया था। जिस जमीन कि जुताई करवानी थी उस जमीन पर ननकू व शिवदर्शन का आपस में विवाद चल रहा था। ट्रैक्टर को लेकर बेटा जुताई करने के लिए चला गया।
सुबह जानकारी हुई कि ट्रैक्टर पलट गया है उसी में दबकर मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर खेत पर खडा हुआ पाया गया बल्कि छतरी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इधर मां और पत्नी रुपा का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। मृतक के एक बेटा प्रियांशू तीन माह और बेटी जानकी चार साल की है।
